Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

UP: बलरामपुर में कार-ट्रक की टक्कर में एक परिवार के पांच लोगों की मौत, आठ घायल

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में बलरामपुर-तुलसीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार और तेज रफ्तार ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, परिवार बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि में देहात थाना क्षेत्र के चकवा गांव के पास एक शादी समारोह में भाग लेकर लौट रहा था, तभी उनकी कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। 

अधिकारियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। 

घटना की सूचना मिलने पर डीएम पवन अग्रवाल और एसपी विकास कुमार ने अस्पताल का दौरा किया और अधिकारियों को घायलों का अच्छे से अच्छा उपचार करने के निर्देश दिए। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर जिले में हुए इस सड़क हादसे में लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर यह जानकारी दी।