अलीगढ़ के थाना सासनी गेट के अंतर्गत कैनरा बैंक की शाखा में सुबह आग लग गई। आग लगने की जानकारी सबसे पहले उसी बिल्डिंग में चल रही जिम के संचालक को हुई। इसके बाद जिम संचालक आकाश के द्वारा सूचना 112 नंबर और फायर ब्रिगेड को दी गई। जिसके बाद तत्काल मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और दमकल की गाड़ियों से आग बुझाने की कोशिश शुरू की गई। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। आमजन के हानी की कोई खबर नहीं है।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.