Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

नोएडा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान, दो आरोपी गिरफ्तार, 40 वाहन सीज

पर्यावरण संरक्षण एवं सड़क सुरक्षा की के लिए पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुध नगर पुलिस ने अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ तीनो ज़ोन में अभियान चला कर तीन मुकदमे दर्ज कर, दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है और 40 वाहनों को ओवरलोडिंग और अवैध खनन के लिए के लिए सीज किया गया है। यह अभियान 21 जून से प्रारंभ किया गया था।  

अभियान के तहत नोएडा जोन के थाना सेक्टर-39 ने एक ट्रक और थाना सेक्टर-126 ने चार हाइवा वाहनों को बालू एवं रेत से ओवरलोड पाए जाने पर धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया। नोएडा जोन में कुल 5 वाहनों को सीज किया गया है। 

सेंट्रल नोएडा जोन के थाना बिसरख ने तीन ट्रक, थाना बादलपुर पुलिस ने एक हाइवा और थाना सेक्टर-142 पुलिस ने दो डम्पर वाहनों को ओवरलोडिंग की स्थिति में पाए जाने पर सीज किया गया। इस जोन में कुल 6 वाहनों को सीज किया गया तथा अवैध खनन के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज किया गया है।

ग्रेटर नोएडा जोन के थाना बीटा-2 पुलिस ने ने दो डम्पर, थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने एक मुकदमा दर्जकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, और दो डम्पर, चार ट्रक सीज किया है। थाना दादरी, जारचा व दनकौर पुलिस ने 2, 2 और 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 4 हाईवा वाहनों को सीज किया गया। थाना कासना पुलिस ने 3 हाईवा, थाना ईकोटेक-1 पुलिस ने एक मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और 2 हाइवा वाहन को सीज किया। थाना रबूपुरा ने अज्ञात के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 2 डम्पर वाहनों को सीज किया गया। इस प्रकार ग्रेटर नोएडा जोन में कुल 02 मुकदमे दर्ज कर, 02 आरोपी को गिरफ्तार किया गया और 29 वाहनों को सीज किया गया।