Breaking News

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल दिवस पर शहीद वीर सैनिकों को किया याद     |   जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच खोले गए सलाल बांध के सभी गेट     |   प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला     |   पहले लोग मैनपुरी नाम से घबराते थे : CM योगी आदित्यनाथ     |   '2028 का चुनाव नहीं लड़ूंगा', सिद्धारमैया ने किया बड़ा ऐलान     |  

CM योगी का दो दिवसीय अयोध्या दौरा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दो दिन के दौरे पर अयोध्या जाएंगे। सीएम योगी मंगलवार सुबह सबसे पहले हनुमानगढ़ी और फिर राम लला के दर्शन करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री अयोध्या में विकास परियोजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। सीएम योगी सर्किट हाउस में बीजेपी पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।

बुधवार को सीएम योगी ब्रह्मलीन परमहंस रामचंद्र दास महाराज के समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे दिगंबर अखाड़े में संत की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और भंडारा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इन कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री अयोध्या से अंबेडकर नगर के लिए रवाना होंगे।