Breaking News

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से कमर्शियल उड़ानें शुरू होंगी, मंजूरी मिली     |   पंजाब विधानसभा स्पीकर ने CM मान का डोप टेस्ट कराने की कांग्रेस की मांग खारिज की     |   जाब CM भगवंत मान ने कर्मचारियों के मिनिमम वेज में 15 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया     |   पंजाब: ‘कांग्रेस वॉकआउट के बहाने ढूंढ रही’, लेबर डे पर विधानसभा में बोले CM मान     |   भारत का पहला मल्टी-लेन फ्री फ्लो बैरियर सिस्टम गुजरात में चोर्यासी टोल पर लॉन्च     |  

अंबेडकरनगर और गाजीपुर दौरे पर सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज अंबेडकर नगर, गाजीपुर और वाराणसी का दौरा करेंगे. मुख्यमंत्री योगी पहले अंबेडकरनाग जाएंगे, फिर गाजीपुर और शाम को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी जाएंगे. अंबेडकरनगर में मिशन रोजगार के तहत 2500 से ज्यादा युवाओं को सीएम योगी नियुक्ति पत्र देंगे. इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं में चयनित पात्रों को 211 करोड़ का ऋण वितरित करेंगे. योगी इन जिलों में आयोजित बहुत से कार्यक्रमों में हिस्सा भी लेंगे. इतना ही नहीं वो केटहरी में रोजगार व वृहद ऋण मेले का उदघाटन करेंगे. 

सीएम योगी 5100 से ज्यादा छात्र छात्राओं को टैबलेट भी वितरित करेंगे. आपको बता दें कि योगी सरकार अब तक 6.5 लाख से ज्यादा लोगों को सरकारी नौकरी दे चुकी है. वहीं योगी सरकार ने प्रदेश में 3.75 लाख संविदा और 2 करोड़ निजी व एमएसएमई क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराएगो.

सीएम योगी गाजीपुर में पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हाकी टीम के खिलाड़ी राजकुमार पाल और ललित उपाध्याय के सम्मान समारोह में शामिल होंगे. आपको बता दें कि करमपुर के मेघबरन सिंह स्टेडियम में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है. फिर सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे. सीएम के आगमन को देखते हुए तैयारियां जोरो-शोरो से की जा रही है. उनकी सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा जाएंगा. इसके बाद 2:40 बजे योगी वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे. इसके बाद दोपहर 3:30 बजे योगी पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे. शाम को वाराणसी में भी कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे.