Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

सीएम की प्रदेशवासियों से अपील, कहा- आपने जो पौधा लगाया उसकी परिवार का सदस्य मानकर करें देखभाल

Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की अभूतपूर्व सफलता के लिए प्रदेशवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह बताते हुए अत्यंत गर्व और भावुकता हो रही है कि वृक्षारोपण महाअभियान-2025 के अंतर्गत एक ही दिन में 37 करोड़ से अधिक पौधरोपण कर उत्तर प्रदेश ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह केवल पौधों की संख्या नहीं है, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी सामूहिक संवेदना, जिम्मेदारी और कृतज्ञता की संख्या है।

सीएम ने इस पुनीत कार्य में सहभागी हर नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्रों, स्वयंसेवियों, किसानों और हर परिवार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आपने यह सिद्ध कर दिया कि यदि भाव शुद्ध हो और संकल्प दृढ़ हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। 

यह सफलता उत्तर प्रदेश की नहीं, पूरे देश की पर्यावरण चेतना की जीत है। इसका संपूर्ण श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है, जिनके प्रेरक नेतृत्व और दूरदर्शी सोच ने हमें "एक पेड़ माँ के नाम" जैसे भावनात्मक, जीवनमूल्य से जुड़े अभियान से जोड़ा। यह उनका ही आह्वान था, जिसे उत्तर प्रदेश की जनता ने अपनाया, आत्मसात किया और अमृत महोत्सव में बदल दिया।

सीएम ने प्रदेशवासियों से अपील की कि आपने जो पौधा लगाया है, परिवार का सदस्य मानकर उसकी देखभाल करें। जब हर वृक्ष जीवित रहेगा, तब यह संकल्प सार्थक होगा।