Breaking News

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भारत के सच्चे दोस्त, जकार्ता में बोले पीएम मोदी     |   केरलम के कल्लाडी में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: मलबे के बीच फंसे 5 से 7 मजदूर, बचाव कार्य जारी     |   वायनाड लैंडस्लाइड पर प्रियंका गांधी का पोस्ट: पीड़ित परिवारों के प्रति जताई गहरी संवेदना     |   पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकवादी हमले में 9 पुलिसकर्मी मारे गए     |   पालघर: 6 दिन की बारिश में अबतक 10 लोगों की मौत     |  

महाकुंभ विश्व का सबसे सफल आयोजन रहा, यूपी विधानसभा में सीएम योगी ने दिया विपक्ष को जवाब

Lucknow: उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन को संबोधित किया और महाकुंभ के आयोजन को लेकर विपक्ष के सवालों का एक-एक करके जवाब दिया। सीएम ने कहा कि महाकुंभ में जाति, धर्म और क्षेत्र का कोई भेदभाव नहीं दिखा और जो दिखा वो थी विकास और विरासत की छाप।

सीएम योगी ने विपक्ष के सवालों के जवाब में कहा कि महाकुंभ में 33 करोड़ महिलाएं आई लेकिन एक भी आपराधिक घटना नहीं हुई। उन्होंने जोर देकर कहा कि महाकुंभ का आयोजन हमारे लिए अग्निपरीक्षा थी। इसमें केंद्र और राज्य सरकार खरी उतरी है जिसकी गूंज देश ही नहीं दुनिया में भी सुनाई दी।

सीएम ने बताया कि महाकुंभ के दौरान 360 बिलियन डॉलर का व्यापार हुआ और 3.5 लाख करोड़ का प्रदेश की अर्थव्यवस्था को लाभ हुआ है। जिसमें होटल उद्योग को 40 हजार करोड़ का मुनाफा हुआ और दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर 33 हजार करोड़ का फायदा और परिवहन सेक्टर को 1.5 लाख करोड़ का लाभ हुआ है। सीएम ने कहा कि 45 दिनों के महाकुंभ में 66 करोड़ से ज्यादा लोग आए जो कि एक विश्व रिकॉर्ड है।