Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली बिल्डिंग होगी ध्वस्त, कोर्ट ने जारी किए आदेश     |   बांकीपुर उपचुनाव: अब नीरज कुमार सिन्हा होंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी     |   शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |  

हिंदूओं से फल, सब्जी खरीदो, उन्हीं से फ्रिज ठीक कराओ, मेरठ पहुंचे विहिप अध्यक्ष का बड़ा बयान

भारत को हिंदू बहुमत राष्ट्र बनाए रखने के लिए विहिप अध्यक्ष ने सभी सनातनियों का आव्हान किया है। बुधवार को मेरठ पहुंचे विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने बड़ा बयान दिया। तोगड़िया ने स्पष्ट कहा कि सभी लोग संकल्प ले लो कि मजदूरी से लेकर फल, भाजी तक हर काम केवल हिंदुओं से कराएंगे। कहा कि हिंदुओं को ही आर्थिक तौर पर मजबूत बनाना है। तोगड़िया ने कहा सब समझ लो चाहे डंडा चले या कानून भारत में हिंदू बहुमत बनाएंगे। चाहे कुछ करना पड़े।

आपको बता दे प्रवीण तोगड़िया बुधवार को मेरठ में निजी समारोह में भाग लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सनातनियों को संबोधित किया। अपने संबोधन के बीच में उन्होंने सभी लोगों को हाथ उठाकर संकल्प दिलाया कि भारत को हिंदू बहुमत राष्ट्र बनाएंगे। चाहे कुछ हो जाए हिंदुओं की आबादी बढ़ने के लिए भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना चाहिए। भारत में पांच करोड़ बांग्लादेशी हैं, सबको बाहर निकालना चाहिए। सभी हिंदुओं के तीन बच्चे जरूर होने चाहिए। कानून से या डंडे से भारत में हिंदुओं के बहुमत के लिए जनसंख्या नियंत्रण का कानून बने। समान नागरिक कानून बने। 5 करोड़ बंगलादेशियों को हटाया जाए। हम हिंदू संकल्प करें। हम आर्थिक दबाव बनाएंगे, हम फल सब्जी हिंदुओं से खरीदेंगे, फ्रिट, टीवी हिंदू से रिपेयर कराएंगे। हिंदुओं को रोजगार करेंगे। हिंदू परिवार में 3 बच्चे का आग्रह रखेंगे। 

उन्होंने कहा महाकुंभ में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक। कांवड़ में होटलों के बाहर संचालकों की नेमप्लेट मामले के बाद अब प्रवीण तोगड़िया ने हिंदुओं से हर काम कराने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि घर में फ्रिज, टीवी, मशीन जो भी सही कराना है हिंदू से कराएंगे। फल, भाजी जो भी खरीदना है केवल हिंदू से खरीदेंगे। गैर सनातनियों को कोई आर्थिक लाभ नहीं देंगे। 

जिसके बाद प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि देश में हिंदुओं की संख्या घट रही है, जबकि दूसरे समुदाय के लोगों की जनसंख्या बढ़ रही है। इसलिए सभी संकल्प लें कि भारत में हिंदुओं का बहुमत बनाकर रखेंगे। कहा कि हम 100 करोड़ से 50 करोड़ में आ जाएंगे। सालों पहले पाकिस्तान, कश्मीर में जो हालात थे वो आज मेरठ, मुजफ्फरनगर और दूसरे जिलों में हो रहे हैं। इसे खत्म करना है।