Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

ब्रजेश पाठक ने सपा पर बोला हमला, कहा- इन्हें वंदे भारत और श्रीराम से है चिढ़

लखनऊ: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को फिर से समाजवादी पार्टी पर प्रहार किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी को वंदे भारत और श्रीराम से चिढ़ है। वृंदावन में बांके बिहारी और काशी विश्वनाथ से भी दिक्कत है। महाकुंभ भी सपा को रास नहीं आता। सनातन धर्म को वे फूटी आंख से देखना नहीं चाहते हैं। तुष्टिकरण की राजनीति की सारी हदें समाजवादी पार्टी ने पार कर दी हैं। देश और प्रदेश की जनता यह सब देख रही है। इन्हें जनता कभी माफ नहीं करेगी।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा की मानसिकता सनातन विरोधी है। पूरी समाजवादी पार्टी सनातन संस्कृति के खिलाफ है। हमारा मानना है सपा के लोग उल्टी-पुल्टी बयानबाजी केवल अखबारों की सुर्खियां बटोरने के लिए करते हैं। हमारी संस्कृति पर लगातार हमले होते आ रहे हैं। यह सपा की तुष्टिकरण की पॉलीटेक्टिस का हिस्सा है ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा सकारात्मक राजनीति कर रही है। प्रदेश को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। 

आज प्रदेश में वर्ल्ड क्लास का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो चुका है लॉ एंड आर्डर देश में नम्बर एक पर है। उन्होंने कहा कि सदन में सरकार पूरी तैयारी के साथ आई है। विधायक सरकार से सवाल पूछेंगे। हम विपक्ष के सभी सवालों का जवाब देंगे। डबल इंजन सरकार प्रदेश के चहुमुंखी विकास की प्रतिबद्धता के साथ विभिन्न विधेयकों को पास करेंगे। अनुपुरक बजट भी इसी सत्र में पास होगा।