Breaking News

अल कायदा AQIS के डिप्टी अमीर आतिफ याह्या पर US ने रखा $10 मिलियन का इनाम     |   PM मोदी ने काशी से पुणे के लिए अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई     |   काशी दिव्य शक्तियों की भूमि है: PM मोदी     |   अफगानिस्तान ने यूनिवर्सिटी हमले को लेकर काबुल में पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब     |   TVK चीफ विजय ने तिरुचेंदूर मंदिर का किया दौरा     |  

UP: प्रयागराज जाने वाली फ्लाट्स की बुकिंग कई गुना बढ़ी, किराए में भी भारी उछाल

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जिसकी वजह से प्रयागराज आने वाली फ्लाइट्स के किराए में भारी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। ट्रैवल पोर्टल इक्सिगो के के मुताबिक, धार्मिक आयोजन शुरू होने के बाद से प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट्स की टिकटों की कीमतों में कई गुना बढ़ोत्तरी हुई है।

इक्सिगो के एनालिसिस में यह भी कहा गया है कि भोपाल और प्रयागराज के बीच चलने वाली फ्लाइट्स की टिकटों की कीमतें पिछले साल के मुकाबले काफी बढ़ी है। पिछले साल जनवरी के वक्त जो कीमत 2,977 रुपये थी वो अधिकतम 498 प्रतिशत बढ़कर 17,796 रुपये हो गई है।

एनालिलिस से पता चला कि साल-दर-साल के आधार पर 13 जनवरी से 26 फरवरी के बीच प्रयागराज के लिए फ्लाइट की बुकिंग में 162 फीसदी का उछाल आया है। कुछ ट्रैवल इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स  ने सरकार से हवाई किराए पर अपर लिमिट लगाने की अपील की है। 

इक्सिगो के एनालिसिस में यह भी बताया गया है कि 13 जनवरी से 26 फरवरी के बीच प्रयागराज के पास के शहरों जैसे लखनऊ और वाराणसी के लिए भी फ्लाइट बुकिंग में 42 से 127 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी हो गई है।

कई एक्सपर्ट्स फ्लाइट बुकिंग में बढ़ोत्तरी की वजह प्रयागराज के लिए बेहतर हवाई कनेक्टिविटी को देते हैं, अब देश भर के 20 से ज्यादा जगहों से सीधी और वन-स्टॉप फ्लाइट्स मौजूद हैं, जबकि पिछले महाकुंभ के दौरान दिल्ली से केवल एक ही उड़ान मिलती थी। फ्लाइट के अलावा महाकुंभ की अवधि के दौरान प्रयागराज के लिए ट्रेनों की बुकिंग में भी उछाल आया है।