Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

बाइक को अज्ञात वाहन मारी टक्कर, सगे भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत

ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा देखने को मिला, जहां एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

शुक्रवार को तड़के ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना क्षेत्र के परी चौक पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। कुलेसरा के रहने वाले सुरेंद्र (28) अपनी बहनों के साथ मे मोटरसाइकिल से कासना से कुलेसरा जा रहे थे। वह चार लोग मोटरसाइकिल पर सवार थे। रात करीब 2 बजे जब वह लोग परीचौक पर पहुँचे तो ब्रेकर पर उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आये अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया। इस दौरान बाइक पर सवार सुरेंद्र (28), शैली (26), अंशु (14) व बहन की सहेली हादसे में घायल हो गए। आनन फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। एक युवती अस्पताल में भर्ती है और उसका उपचार चल रहा है।

इस हादसे में सुरेंद्र सिंह, शैली और अंशु को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा जानकारी दी गई कि यह लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कसाना गए थे और रात्रि में करीब 2:00 बजे कासना से कुलेसरा के लिए जा रहे थे लेकिन तभी रात्रि में एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी और इस हादसे में तीन की मौत हो गई।

इस घटना के बारे में उनके परिजनों को जानकारी दे दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन की पहचान की जा रही है और पुलिस का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।