Breaking News

असम एग्जिट पोल: NDA को 102 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 23 सीटें मिलने का अनुमान     |   गृहमंत्री अमित शाह लेह पहुंचे; लद्दाख के उपराज्यपाल और सांसद ने उनका स्वागत किया     |   पंजाब बीजेपी 1 मई को चंडीगढ़ में ‘जनता दी विधानसभा’ आयोजित करेगी     |   ब्रह्मोस एयरोस्पेस का रिवेन्यू FY2025-26 के लिए ₹5200 करोड़ के पार पहुंचा: DRDO     |   '226 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे', ममता ने बंगाल में टीएमसी की जीत का दावा किया     |  

बाराबंकी बना इको टूरिज्म का केंद्र, कई जिलों के सैलानी अब कर सकेंगे एडवेंचर एक्टिविटीज

यूपी की राजधानी लखनऊ से सटा हुआ जनपद बाराबंकी अब इको टूरिज्म का केंद्र बना गया हैI प्रदेश सरकार की कुशल नीतियों और जिला प्रसाशन द्वारा किये गए प्रयासों के बदौलत बाराबंकी जिले के किसान पथ पर स्थित ग्राम तिंदोला मे पिनाक एडवेंचर पार्क बनकर तैयार हुआ हैI यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में निवेशक एवं सरकार के साथ हुए करार के बाद करीब 4.5 करोड़ की लागत से बने इस एडवेंचर पार्क मे राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों के सैलानी अब एडवेंचर एक्टिविटीज़ कर सकेंगेI करीब 10 एकड़ क्षेत्र मे फैले इस एडवेंचर पार्क मे लोग ट्री वॉक, जीपलाइन, रोप कोर्स, वाटर साईकिलिंग, एटीवी बाईक, शूटिंग, साईकिलिंग, आर्चरी के साथ ही तमाम एक्टिविटीज का लुत्फ उठा सकते हैंI इस एडवेंचर पार्क से जिले मे टूरिज्म सेक्टर को भी काफी बढ़ावा मिला है, तो वहीं 50 से अधिक युवाओं को रोजगार भी मिला हैI बच्चों के लिए यह काफी अच्छी जगह है क्योंकि मेंटल हेल्थ और फिजिकल हेल्थ आज के समय में बच्चों के लिए काफी जरूरी हैI

एडवेंचर पार्क मे घूमने आये सैलानियों ने बताया की घूमने फिरने के लिए यह बहुत अच्छी जगह है, उन्होंने बताया की पिनाक एडवेंचर पार्क बाराबंकी जिले में बनने से हम सभी लोग काफी खुश है यहाँ अब लोग वाटर साइकिलिंग एटीवी बाइक ट्रैंपोलिन, जिपलाइन का लुप्त उठा सकते हैंI सैलानीयों ने ये भी बताया की फैमिली के साथ घूमने के लिए पीनाक एडवेंचर पार्क बहुत बेस्ट हैI 

वहीं जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया की बाराबंकी जिले में टूरिज्म सेक्टर इकाई पिनाक एडवेंचर पार्क बनकर तैयार हुआ हैI यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में निवेशक के द्वारा 4.5 करोड़ का एमओयू किया गया था सबसे अच्छी बात यह है की एडवेंचर पार्क पूरी तरह से संचालित हो चुका हैI उन्होंने बताया की ये पार्क बनने से करीब 50 लोगों को रोजगार भी प्राप्त हुआ है इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए भी काफी सहायक हैI उन्होंने बताया की राजधानी लखनऊ सहित आसपास के जिले क़े लोग भी यहां पर घूमने आ सकते हैंI