Breaking News

बरगी डैम क्रूज हादसा: 48 घंटे बाद मिला एक बच्चे का शव, मृतकों की संख्या 10 हुई     |   ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर रहेंगी कप्तान     |   बंगाल: ममता बनर्जी आज काउंटिंग एजेंट्स संग करेंगी अहम बैठक     |   बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज     |   खराब मौसम के चलते 3 दिनों में केदारनाथ धाम की 50 प्रतिशत हेलीकॉप्टर टिकट कैंसिल     |  

वाटर पार्क में स्लाइडिंग के दौरान बैंक मैनेजर की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

मेरठ के एक वाटर पार्क में स्लाइडिंग करते समय एक युवक बेहोश हो गया। जिसको अस्पताल ले जाया गया और वहां उसको मृत घोषित कर दिया गया बताया जा रहा है कि मृतक एक निजी बैंक में मैनेजर था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि वाटर पार्क में किसी डॉक्टर की व्यवस्था नहीं थी अगर होती तो शायद जान बच जाती।

आपकों बता दे मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के दिल्ली देहरादून हाईवे पर स्थित फेंटेसी वर्ल्ड वाटर पार्क का है, जहां रविवार की दोपहर मोदीनगर निवासी मोहित जो कि दिल्ली में एक निजी बैंक की शाखा में मैनेजर थे अपने तीन दोस्तों के साथ वाटर पार्क आए थे। 

वह दोस्तों के साथ वाटर पार्क में स्लाइडिंग कर रहे थे ऊपर से नीचे पानी में आते समय वह बेहोश हो गए दोस्तों ने पार्क प्रबंधन से डॉक्टर के लिए कहा लेकिन डॉक्टर की व्यवस्था नहीं थी। आरोप है कि एंबुलेंस का भी इंतजाम नहीं था तीनों युवक बाहर आए किसी तरीके से गाड़ी का इंतजाम किया और कार से मोहित को अस्पताल लेकर गए जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। 

वहीं पुलिस ने मोहित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस का कहना है कि शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी हालांकि माना जा रहा है की मौत का कारण हार्ट अटैक भी हो सकता है।