Breaking News

'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |   हम न्यूक्लियर पावर की अगली पीढ़ी को बढ़ाने में कर रहे दुनिया का नेतृत्व: ट्रंप     |   आज से आगरा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ     |   प्रियंका गांधी वायनाड में भूस्खलन वाली जगह का दौरा करेंगी     |  

सुल्तानपुर में बीजेपी नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के सुल्तानुपुर जिले में बदमाशों मे बीजेपी नेता के 23 साल के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। पीड़ित अभय प्रताप सिंह बीजेपी मंडल अध्यक्ष राम अभिलाख सिंह का भतीजा था। वारदात कोतवाली नगर के पयागीपुर इलाके में रेस्टोरेंट के बाहर हुई जहां मामूली विवाद को लेकर दो युवक आपस में भिड़ गए।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ''कुछ देर तक हाथापाई हुई और हालात इतने बिगड़ गए कि एक युवक ने दूसरे को गोली मार दी।'' कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के पकरी गांव के निवासी सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। उसके दोस्त उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वारदात आपसी विवाद का नतीजा थी। संदिग्धों के पकड़े जाने के बाद सटीक वजह सामने आएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस टीमें आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए काम कर रही हैं।