Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: जांच के लिए धटनास्थल पहुंची फोरेंसिक टीम     |   जॉर्ज कुरियन ने केंद्रीय राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा दिया     |   शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे गिरकर 94.74 पर आया     |   बठिंडा में बीजेपी नेता और डॉक्टर के क्लिनिक पर पेट्रोल बम से हमला     |   लखनऊ अग्निकांड: सभी 15 मृतकों के परिवारों को सौंपी गई 5-5 लाख की सहायता राशि     |  

UP: बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रमुख ने गाजी बाबा की दरगाह पर चढ़ाई चादर, जिला प्रशासन ने लगाई थी मेले पर रोक

उत्तर प्रदेश के बहराइच में सैयद सालार मसूद गाजी की मजार पर लगने वाले मेले पर जिला प्रशासन ने रोक लगाई है।  इस बीच शनिवार को बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी उर्स के मौके पर गाजी बाबा की दरगाह पर पहुंचे और चादर चढ़ाई।  चादर चढ़ाई। जमाल सिद्दिकी ने कहा कि वो गाजी बाबा को 'संत' मानते हैं।

3 मई को बहराइच जिला प्रशासन ने दरगाह पर पारंपरिक रूप से लगने वाले सालाना 'जेठ मेले' की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। एक आधिकारिक बयान में प्रशासन ने पहलगाम हमला और संभल हिंसा जैसी घटनाओं के बाद लोगों में पनपे गुस्से का माहौल और संशोधित वक्फ अधिनियम को लेकर चिंताओं को इसकी वजह बताया।

जेठ मेला 15 मई से 15 जून तक आयोजित होने वाला था, जिसमें भारत और विदेश से लाखों तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद थी। सवालों का जवाब देते हुए सिद्दीकी ने मीडिया से कहा कि मेले पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है, लेकिन उर्स पर कोई रोक नहीं है।