Breaking News

बरगी डैम क्रूज हादसा: 48 घंटे बाद मिला एक बच्चे का शव, मृतकों की संख्या 10 हुई     |   ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर रहेंगी कप्तान     |   बंगाल: ममता बनर्जी आज काउंटिंग एजेंट्स संग करेंगी अहम बैठक     |   बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज     |   खराब मौसम के चलते 3 दिनों में केदारनाथ धाम की 50 प्रतिशत हेलीकॉप्टर टिकट कैंसिल     |  

आजम खान को 7 साल की जेल, 5 लाख जुर्माना

AZAM KHAN: लोकसभा चुनाव आने ही वाले हैं, तो इसी बीच समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि सपा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खान को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, सपा नेता आजम खान को 7 साल की सजा  सुनाई गयी है और 5 लाख का जुर्माना भी लगा है। 

बता दें कि आजम खान को रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने चर्चित डूंगररपुर प्रकरण में दोषी करार दिया है। इस मामले में आजम खान को 16 मार्च को दोषी करार दिया गया था और आज 18 मार्च को सजा सुनाई गई है।  

तो वहीं आजम खान पर डूंगरपुर में मकान तोड़े जाने के तहत धारा 452 लगी है, जिसके तहत 7 साल की सजा और 5 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा भी पूर्व पुलिस उपाधीक्षक सिटी आले हसन खान और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अजहर अहमद खान समेत तीन लोगों को और 5 साल की सजा और दो लाख रुपये जुर्माना लगा है।