Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

अयोध्या नया इतिहास बनाने को तैयार

अयोध्या का दीपोत्सव संपूर्ण विश्व को एक भव्य आयोजन का संदेश देने के लिए तैयार हो गई है, जिसके लिए बीती रात्रि लेजर शो के माध्यम से रामायण कालीन दृश्य का प्रदर्शन किया गया। इससे पहले 11 सौ पुरोहित और बटुक ने सरयू आरती का कीर्तिमान स्थापित करने के लिए रिहर्सल किया। साथ ही ड्रोन शो का भी रिहर्सल किया गया और आज राम पथ पर निकलने वाली शोभा यात्रा का भी रिहर्सल करके तैयारी को अंतिम रूप दिया गया।

शोभा यात्रा में 18 झांकियां है, जो की रामायण के सातों कांड पर आधारित है और भगवान राम के पूरे जीवन काल को प्रदर्शित कर रही हैं। शोभा यात्रा में सांस्कृतिक प्रस्तुति करने के लिए देश-विदेश के कलाकार पहुंचे हैं।