Breaking News

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल दिवस पर शहीद वीर सैनिकों को किया याद     |   जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच खोले गए सलाल बांध के सभी गेट     |   प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला     |   पहले लोग मैनपुरी नाम से घबराते थे : CM योगी आदित्यनाथ     |   '2028 का चुनाव नहीं लड़ूंगा', सिद्धारमैया ने किया बड़ा ऐलान     |  

बिजनौर में अज्ञात वाहन ने कांवड़ियों को मारी टक्कर

बिजनौर में कांवड़ियों के साथ एक बड़ा हादसा हो गया है। हरिद्वार से जल लेकर अपने घर जा रहे कांवड़ियों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। ये घटना थाना अफजलगढ़ के नेशनल हाईवे 74 की है।

टक्कर लगने से दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर तैनात पुलिस ने वक्त रहते दोनों कांवड़ियों को अस्पताल में भर्ती कराया सही वक्त पर इलाज मिल जाने के कारण घायल कांवड़ियों की जान बच गई।
डाक कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार से गंगाजल लेकर बरेली जा रहा था। 

मृतक कांवड़ियों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अल अधिकारी मौके पर मौजूद है।