UP Politics: भारतीय जनता पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव के मोहरा वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर डिप्टी सीएम ने पोस्ट कर बयान जारी किया. सपा प्रमुख ने शुक्रवार को लखनऊ में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा था कि उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मोहरा हैं. यूपी में वाई फाई के दो पासवर्ड है. आप खेल देखिए दिल्ली के वाई फाई के पासवर्ड का.
यूपी के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के मोहरा सपा मुखिया अखिलेश यादव 2027 में पराजय सुनिश्चित देख अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं. जनता से झूठ बोलकर 2024 में मिली सफलता से वह गुब्बारे की तरह फूल गए, उन्हें 2014/17/19/22 में सपा की पराजय याद रखना चाहिए. 2027 में 2017 दोहराएंगे.