Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू, दोबारा निर्माण करने पर दी चेतावनी

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को जैतपुर-वैशपुर की ग्रीन बेल्ट मैं हो रहे अवैध निर्माण को उद्यान विभाग की टीम ने तोड़ दिया और दोबारा निर्माण करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। 

दरअसल सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर ओएसडी गुंजा सिंह ने ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के लिए अभियान शुरू किया है। उन्होंने उद्यान विभाग की टीम को निर्देश दिये हैं कि ग्रेटर नोएडा के किसी भी ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण दिखे तो उसे तत्काल तोड़ने की कार्रवाई करें। 

उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि किसी भी ग्रीन बेल्ट में नया अवैध निर्माण होता पाया गया तो उद्यान विभाग के संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के कड़ी खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।