Breaking News

योगी आदित्यनाथ कर्तव्य भवन पहुंचे, गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात     |   बांकीपुर से वीणा मानवी का नामांकन रद्द     |   जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से फिर लगाई गुहार     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   J-K के सांबा जिले में ड्रोन मार गिराया गया     |  

नियुक्ति पत्र पाकर खुश हुए लेखपाल, कोई BTech पास तो किसी ने किया है MSC

मेरठ में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा आयोजित लेखपाल चयन परीक्षा 2022 के आधार पर 53 पदों पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं, नियुक्ति पत्र पाकर सभी लेखपालों का खुशी का कोई ठिकाना ना रहा लेकिन इस बार जो लेखपाल बने हैं उसमें आप उनकी एजुकेशन सुनकर दंग रह जाएंगे क्योंकि कोई बीटेक किए हुए हैं तो कोई एम एस सी किए हुए हैं। 

आपको बता दे मेरठ जनपद के नव चयनित लेखपाल लोग को कलेक्टर परिसर नियुक्त पत्र वितरित कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने नव चयनित 53 लोकपालों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया, वहीं प्रशासन की ओर से एडीएम प्रशासन बलराम सिंह भी मौजूद रहे।

एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि उन्होंने लेखपालों को मैसेज दिया है कि लेखपाल राजस्व की पहली सीढ़ी होते हैं जो लोग उनके पास अपना काम लेकर आते हैं चाहे उसमें कोई भी हो उनका अच्छी मंशा से काम किया जाए सच्चे मन से और सही दृष्टि से कम करें।

वही लेखपाल का नियुक्ति पत्र पाने वाली शिखा सोलंकी जो की बीएससी, एमएससी केमेस्ट्री किए हुए हैं और लेखपाल बन गई है उनका कहना है कि उसको सिविल सर्विसेज में जाना था और सिविल सर्विसेज में जाने के लिए लेखपाल एक छोटी खड़ी है इसलिए उन्होंने यह चुना है।

लेखपाल का नियुक्ति पत्र पाने वाले कपिल चौहान बीटेक एयरक्राफ्ट मेंटिनेस इंजीनियर की है लेकिन फिर भी लेखपाल बने हैं उनका कहना है की सबसे पहली बात तो सिक्योरिटी है सरकारी नौकरी में सिक्योर होती है।