Breaking News

बरगी डैम क्रूज हादसा: 48 घंटे बाद मिला एक बच्चे का शव, मृतकों की संख्या 10 हुई     |   ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर रहेंगी कप्तान     |   बंगाल: ममता बनर्जी आज काउंटिंग एजेंट्स संग करेंगी अहम बैठक     |   बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज     |   खराब मौसम के चलते 3 दिनों में केदारनाथ धाम की 50 प्रतिशत हेलीकॉप्टर टिकट कैंसिल     |  

देर रात पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

नोएडा की थाना सेक्टर-58 पुलिस ने मुठभेड़ में बाइक सवार एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश को गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल बदमाश की पहचान सुभाष नेगी के रूप में हुई है। उस पर कई जिलों में एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को उसके पास से बाइक और तमंचा बरामद हुआ है। बाइक गाजियाबाद से चोरी की गई थी।