उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पांच साल का बच्चा कुएं में गिर गया। बच्चे का नाम जयस है। घटना के बाद जयस के मामा बृजेश सरोज उसे बचाने के लिए कुएं में कूद गए, लेकिन बाहर नहीं निकल पाए।
मौके पर पहुंची एंबुलेंस और दमकल कर्मियों की टीम ने दोनों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और बाहर निकाल लिया।
गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। बृजेश सरोज की हालत स्थिर बताई जा रही है, जबकि जयस की हालत गंभीर है। जयस अपने चाचा के घर पारिवारिक समारोह में शामिल होने आया था।