Breaking News

फायरिंग और रंगदारी केस में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा राजस्थान से अरेस्ट     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: 'साफ है कि पैसों का गबन हुआ', बोले BJP नेता विनय कटियार     |   राम मंदिर केस: 'चंपत राय, गोपाल राव, अनिल मिश्रा जेल जा सकते हैं', बोले विनय कटियार     |   'हो सकती है चंपत राय को जेल', विनय कटियार ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में किया बड़ा दावा     |   'ध्रुव राठी का यूट्यूब वीडियो हटाने पर 15 दिन में फैसला ले GAC', दिल्ली HC का आदेश     |  

एसीईओ प्रेरणा सिंह ने एसटीपी व एमएसपीएस के निर्माण कार्यों का लिया जायजा

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बृहस्पतिवार को ग्रेनो वेस्ट में निर्माणाधीन मास्टर सीवेज पंपिंग स्टेशन (एमएसपीएस) और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का जायजा लिया। एसीईओ ने दोनों परियोजनाओं का कार्य तेज करने और तय समय के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। ये दोनों प्रोजेक्ट ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर एक में बनाए जा रहे हैं। करीब 71 करोड़ रुपये की लागत वाले एसटीपी का निर्माण कार्य 15 माह में पूरा होगा। इसकी क्षमता 45 एमएलडी सीवर शोधित करने की है। 

वहीं लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एमएसपीएस का निर्माण कार्य लगभग 6 माह में पूरा करने का लक्ष्य है। इसकी क्षमता 80 एमएलडी की है। हालांकि एसीईओ ने इसे तय समयावधि से पहले ही पूरा करने के निर्देश दिए हैं। एसीईओ प्रेरणा सिंह की निरीक्षण के दौरान मौजूद वरिष्ठ प्रबंधक विनोद शर्मा ने बताया कि इन दोनों परियाजानओं के बनकर चालू होने से ग्रेटर नोएडा के एक दर्जन गांव और इतने ही सेक्टरों के सीवर को आसानी से शोधित किया जा सकेगा।