Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली बिल्डिंग होगी ध्वस्त, कोर्ट ने जारी किए आदेश     |   बांकीपुर उपचुनाव: अब नीरज कुमार सिन्हा होंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी     |   शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |  

UP 112 के 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड, ड्यूटी के दौरान सोते हुए मिले

मेरठ: यूपी 112 के 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड, मेरठ में एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने की कारवाई, ड्यूटी के दौरान सोते हुए मिले, एसएसपी ने चेकिंग की तो पुलिसकर्मी सोते हुए मिले। जिसके बाद आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

मेरठ यूपी 112 के पुलिसकर्मी डयूटी के दौरान रात को नींद ले रहे थे। एसएसपी ने चेकिंग की तो पुलिसकर्मी सोते हुए मिले। जिसके बाद आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि रात को पीआरवी का औचक निरीक्षण किया गया।

जिसमें पीआरवी की गाड़ी लोकेशन प्वाइंट से हटकर खड़ी पाई गई। पुलिसकर्मी पीआरवी छोड़कर सोते पाए गए। जिसके बाद इंचौली के दरोगा सत्यप्रकाश, इंचौली के हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार, लालकुर्ती थाने के दरोगा अर्जुन सिंह, हेड कांस्टेबल खुर्शीद, महिला कांस्टेबल रेखा, फलावदा थाने के हेड कांस्टेबल सुखपाल, कांस्टेबल विशाल चौधरी, गंगानगर थाने के हेड कांस्टेबल रियाज अली को निलंबित कर दिया गया है।