Breaking News

बरगी डैम क्रूज हादसा: 48 घंटे बाद मिला एक बच्चे का शव, मृतकों की संख्या 10 हुई     |   ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर रहेंगी कप्तान     |   बंगाल: ममता बनर्जी आज काउंटिंग एजेंट्स संग करेंगी अहम बैठक     |   बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज     |   खराब मौसम के चलते 3 दिनों में केदारनाथ धाम की 50 प्रतिशत हेलीकॉप्टर टिकट कैंसिल     |  

UP: चित्रकूट में तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को मारी टक्कर, पांच की मौत, तीन घायल

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में मंगलवार को तेज रफ्तार डंपर ने ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी, जिसके चलते मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में तीन लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो चित्रकूट जिले के अमनपुर गांव में आठ यात्रियों को ले जा रहा था

हादसे के बाद से डंपर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घायल हुए तीनों लोगों की हालत गंभीर है और उन्हें प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

मृतकों की पहचान कन्नौज जिले के 30 साल के अनिरुद्ध, 50 साल के अतर सिंह, 22 साल के अखिलेश सिंह, 30 साल के धर्मेंद्र सोनी (30) और 19 साल की निधि सोनी के रूप में हुई है।

सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।