Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली बिल्डिंग होगी ध्वस्त, कोर्ट ने जारी किए आदेश     |   बांकीपुर उपचुनाव: अब नीरज कुमार सिन्हा होंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी     |   शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |  

UP: मथुरा-जयपुर बरेली स्टेट हाईवे पर भीषण हादसा, तीन छात्रों की मौत, एक घायल

उत्तर प्रदेश के मथुरा में मथुरा-जयपुर-बरेली स्टेट हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। इसमें एक बस ने छात्रों की बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन छात्रों की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल है। हादसा मथुरा के मगोर्रा थाना क्षेत्र के जाजम पट्टी में हुआ।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक को इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान रितेश, मुकुल और चेतन के रूप में हुई है और घायल की पहचान रामनिवास के रूप में हुई है।

ये सभी भरतपुर के बयाना कस्बे के रहने वाले हैं और एक ही बाइक पर सवार होकर भरतपुर से मथुरा आ रहे थे। ये सभी मथुरा के एक डिग्री कॉलेज में बीएससी (एग्रीकल्चर) के छात्र थे।  वे घर से अपने कॉलेज आ रहे थे।