मेरठ में गंजे लोगों के सर पर दवाई लगाकर बाल उगाने का दावा करने वाले मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके नाम सलमान इमरान और समीर हैं। तीनों आरोपी दिल्ली और बिजनौर के रहने वाले हैं। हालांकि इनको बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।
दरअसल मेरठ के लिसाली गेट थाना क्षेत्र में रविवार को सिर पर दवाई लगाकर बाल उगाने का दावा करने वाले कुछ लोगों ने भीड़ इकट्ठा की थी। वही इस मामले में मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के प्रहलाद नगर के रहने वाले शादाब राव ने थाने में तहरीर दी थी कि सलमान पुत्र नामालूम निवासी बिजनौर जनपद बिजनौर, उपरोक्त द्वारा अपनी टीम के साथ मिलकर लोगों के साथ धोखा-धड़ी करके लोगों के सिर में बाल उगाने के नाम पर दवा व तेल लगाना जिससे लोगों व वादी के सिर में खुजली व एलर्जी हो गई इस पर एक मुकदमा 485/24 धारा 318(4)/272 बीएनएस पंजीकृत किया गया था। जिसके बाद थाना लिसाडी गेट पुलिस को सूचना पर मुकदमे में नामजद सलमान, इमरान और समीर को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि बाद में इन को जमानत पर छोड़ दिया गया।
आपको बता दे मेरठ के लिसाड़ी गेट समर गार्डन कॉलोनी का है जहां पर शौकत बैंकट हॉल में बिजनौर के रहने वाले सलमान और अनीस साथियों के साथ दवा लगाने के लिए रविवार को पहुंचे थे। सलमान पहले से दिल्ली के मंडोला में सिर पर बाल उगाने की दवाई लगाते हैं। मेरठ में रविवार को दवाई लगाने अपनी टीम के साथ पहुंचे। मेरठ में रविवार और सोमवार को दवाई लगाने का समय निर्धारित किया गया है जबकि दिल्ली में, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को दवा लगाई जाती है। रविवार को शौकत बैंकट हॉल पर दवा लगाने के दौरान भीड़ जमा हो गई और भीड़ सड़क तक आ गई जिस के बाद मौका पर अव्यवस्था फैल गई और वहां भीड़ को टोकन दे कर लाइन में लगवाया गया। पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। हालांकि जब दवाई लगाने वाले लोगों से भीड़ जमा करने की परमिशन मांगी गई तो वह बहाने बनाने लगे। बताया जा रहा है की दवाई लगवाने वाले हर व्यक्ति से ₹20 लिए जा रहे थे।
वहीं सिर पर दवाई लगाने वाले अनीस ने बताया कि वह बिजनौर के रहने वाले हैं और यहां पर वह बाल उगाने की दवाई लगाने आए हैं। काफी बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं, हिंदुस्तान का कोई ऐसा कोना नहीं है जहां से हमारे यहां दवाई लगवाने लोग ना आते हो, फिलहाल मेरठ में रविवार और सोमवार को दवाई लगाई जा रही है और मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को दिल्ली में दवाई लगाई जाती है, उन्होंने बताया कि यह दवाई दिल्ली में ही लगती है और बाकी दवाइयां भी दिल्ली में ही लगाई जाएगी लेकिन यह मेरठ में अभी हाल ही में शुरू की गई है। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि इसकी परमिशन है तो उन्होंने कहा हमें नहीं पता जिन्होंने बुलाया है उनको पता होगा। उन्होंने बताया कि सलमान काफी समय से दिल्ली में दवाई लगा रहे हैं उनको नहीं पता की परमिशन ली गई या नहीं उन्हें तो बुलाया गया वह तो दवाई लगाने आए हैं।
इस पूरे मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि इस मामले में एक धोखाधड़ी का मुकदमा वादी की तहरीर पर दर्ज किया गया था, जिसकी विवेचना चल रही है।