Breaking News

वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर     |   'अमित शाह फोन पर पुलिसवालों से बात कर रहे थे, मैंने खुद देखा...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का दावा     |   सरकार ने छात्रों के साथ चर्चा करके समस्या का हल निकाला: बीजेपी     |   राहुल गांधी ने सदन में झूठ बोला, देश को भ्रमित करने की कोशिश की: बीजेपी     |   आंदोलन कर रहे छात्रों पर गोली नहीं चलाई गई, राहुल ने झूठ बोला: बीजेपी     |  

कौशांबी में सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर है। 

कौशांबी के कड़ा धाम कोतवाली के टेडीमोड़ बाजार के पास डीसीएम ने वहां चौराहे पर खड़ी गाड़ियों में टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। 

डीएम राकेश राय ने कहा कि टेडीमोड़ के पास एक्सीडेंट हुआ है। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया।उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज की व्यवस्था की जा रही है।