Breaking News

वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर     |   'अमित शाह फोन पर पुलिसवालों से बात कर रहे थे, मैंने खुद देखा...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का दावा     |   सरकार ने छात्रों के साथ चर्चा करके समस्या का हल निकाला: बीजेपी     |   राहुल गांधी ने सदन में झूठ बोला, देश को भ्रमित करने की कोशिश की: बीजेपी     |   आंदोलन कर रहे छात्रों पर गोली नहीं चलाई गई, राहुल ने झूठ बोला: बीजेपी     |  

गाजियाबाद स्टेशन पर पटरी से उतरे तेजस एक्सप्रेस के 2 डिब्बे

गाजियाबाद स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। भुवनेश्वर से नई दिल्ली आ रही तेजस एक्सप्रेस का एक पहिया पटरी से उतर गया। कोच के पहिए के पटरी से उतरने के बाद धीरे-धीरे दूसरे कोच के पहिए भी पटरी से बाहर आने लगे थे। 

गनीमत यह रही की सूचना मिलते ही गाड़ी को तुरंत रोक लिया गया, हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि उसे समय गाड़ी की रफ्तार भी काफी कम थी क्योंकि वह स्टेशन को पार करने की तैयारी में थी। 

भुवनेश्वर से नई दिल्ली आ रही तेजस एक्सप्रेस के कोच का पटरी से उतरने का ये हादसा गाजियाबाद जंक्शन में प्लेटफार्म नंबर-4 के पास हुआ। सूचना मिलते ही तुरंत रेलवे के अधिकारी और इंजीनियर मौके पर पहुंचे और करीब 1 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद इसे रिपेयर कर दिल्ली के लिए रवाना किया गया।