Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

Amethi: घने कोहरे के कारण आपस में टकराए वाहन, दो की मौत, 16 अन्य घायल

Amethi: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के अंडर ब्रिज के पास घने कोहरे के कारण छह वाहनों की टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

थाना मुसाफिरखाना के प्रभारी निरीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि अमेठी-सुल्तानपुर मोड़ के पास सोमवार/मंगलवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे एक ट्रक घने कोहरे के कारण रेलिंग पर चढ़ गया। उन्होंने बताया कि ट्रक के रेलिंग पर चढ़ने के बाद पीछे से आ रहे तीन ट्रक, एक कार और एक बस एक के बाद एक टकरा गए।

एसएचओ ने बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य यात्री घायल हो गए। उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है तथा हादसे से प्रभावित यात्रियों की पहचान की जा रही है।