Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

नोएडा में कोविड के 19 मामले, सभी मरीज होम आइसोलेशन में

उत्तर प्रदेश के नोएडा में कुल 19 मरीज कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं, सभी मरीजों को घर पर ही आइसोलेशन में रखा गया है। इनमें 11 महिलाएं और आठ पुरुष शामिल हैं। इनमें सबसे कम उम्र का 24 वर्षीय मरीज शामिल है, नोएडा में कोविड-19 से संक्रमित पाई गई 55 वर्षीय महिला को घर पर ही क्वारंटीन कर दिया गया है। अलग-अलग राज्यों में सामने आए कोविड के ज्यादातर मामले हल्के हैं और मरीज घर पर ही देखभाल कर रहे हैं, जबकि कुछ देशों में मामले बढ़ रहे हैं।

कोविड-19 मामलों की समीक्षा शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (डीएचआर) के सचिव और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर), डीजीएचएस और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) के महानिदेशक के साथ की। डिप्टी सीएमओ डॉ. टीकम सिंह ने बताया कि “आज की डेट में जो टोटल केस हैं कोविड के वो 19 हैं। इसमें जो मेल केस हैं वो आठ हैं और जो फीमेल हैं वो 11 हैं। इनका जो एज का हम अगर एवरेज निकाले तो मिनिमम एज 24 है और मैक्सिमम एज 71 है।