Breaking News

ऑस्ट्रेलिया का दौरा पूरा कर ऑकलैंड रवाना: न्यूजीलैंड में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे पीएम मोदी     |   बिहार के पेंशनधारियों को बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज भेजेंगे राशि     |   बेंगलुरु साउथ में संदिग्ध फ़ूड पॉइज़निंग के बाद एक स्कूल के 11 छात्र अस्पताल में भर्ती     |   12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला     |   उत्तर प्रदेश में मॉनसून का कहर, 7 की मौत: पश्चिमी यूपी के जिलों में रेड अलर्ट जारी     |  

महाकुंभ 2025: 24 घंटे में 132 से ज्यादा श्रद्धालु हुए बीमार, डॉक्टरों ने गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी

महाकुंभ के पहले 'अमृत स्नान' में मंगलवार को हिस्सा लेने वाले बहुत से श्रद्धालु ठंड के साथ और कमजोरी की शिकायत करने के बाद अस्पताल पहुंचे।  

कुंभ मेला क्षेत्र के सीएमएस मनोज कौशिक ने कहा, "पिछले 24 घंटों में 132 इमरजेंसी आयी हुई है, जो देखा जाए तो बहुत संख्या में यहां इमरजेंसी मरीज आ रहे हैं। वित्रिन्न सेक्टरों से रेफर होकर मरीज यहां आ रहे हैं। कुछ तो डायरेक्ट आ रहे हैं, खासतौर से यहां जो ठंडी पड़ी है। उसमें लोग चलते-चलते लोग काफी थक गए थे, उसकी वजह से यहां भर्ती होने के लिए आए हैं और सुबह में काफी कपड़े वगैरह नहीं पहने थे, इसलिए ठंडी से परेशानी हुई तो 132 इमरजेंसी आयी हैं हमारे यहां सुबह से, सभी लोग स्वस्थ्य है, किसी को कोई परेशानी नहीं हुई है। अभी तक हमारे पास, भीड़ को देखते हुए हमारे पास जो ओपीडी काउंटर बने हुए हैं। चार ओपीडी काउंटर हम लोगों ने वेटिंग एरिया में लगाया है, जो हमारे डॉक्टर्स हैं, वलो देख रहे हैं। चौबीस घंटे डॉक्टरों को लगाया गया है। चौबीस घंटे इमरजेंसी और चौबीस घंटे ओपीडी सेवाएं चल रही हैं।"

कौशिक ने कहा कि अस्पताल में ओपीडी और आपातकालीन सेवाओं के साथ डॉक्टर 24 घंटे उपलब्ध हैं। डॉक्टरों ने श्रद्धालुओं को इस मौसम में खुद को ढककर रखने और ठंड से बचने की सलाह दी है। महाकुंभ में 'अमृत स्नान' के दौरान संतों और श्रद्धालुओं ने प्रयागराज में गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदियों के पवित्र संगम पर डुबकी लगाई।