Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

UP: शाहजहांपुर में बस पर बजरी से भरा ट्रक पलटा, 11 श्रद्धालुओं की मौत, 10 घायल

यूपी के शाहजहांपुर में शनिवार रात को बजरी ले जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर ढाबे पर खड़ी श्रद्धालुओ से भरी एक बस के ऊपर पलट गया। इस हादसे में करीब 11 लोगों की मौत हो गई औऱ 10 लोग घायल हो गए।

शाहजहांपुर के एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि हादसा शनिवार रात खुटार पुलिस थाने के अंतर्गत हजियापुर में हुआ जब बस मंदिर के रास्ते में सड़क किनारे एक ढाबे पर रुकी थी। बस में बैठे श्रद्धालु उत्तराखंड में माता पूर्णागिरी के दर्शन के लिए जा रहे थे। 

उन्होंने बताया कि जैसे ही सीतापुर के श्रद्धालु बस के अंदर इंतजार कर रहे थे, बजरी ले जा रहा एक डंपर ट्रक नियंत्रण खो बैठा और बस पर पलट गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और जिला प्रशासन को घायलों का उचित इलाज कराने का निर्देश दिया।