Breaking News

योगी आदित्यनाथ कर्तव्य भवन पहुंचे, गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात     |   बांकीपुर से वीणा मानवी का नामांकन रद्द     |   जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से फिर लगाई गुहार     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   J-K के सांबा जिले में ड्रोन मार गिराया गया     |  

Chhattisgarh: महिलाओं के हाथों में पीडीएस की कमान, महिला सशक्तिकरण बना हकीकत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण केवल नारा नहीं, बल्कि हकीकत में नजर आ रहा है। सुनीता सोनकर पिछले 4 वर्षों से पीडीएस दुकान का संचालन कर रही हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की इस पहल से न केवल राशन वितरण व्यवस्था मजबूत हुई है, बल्कि महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी को भी नई पहचान मिली है।

महिलाएं स्टॉक प्रबंधन से लेकर हितग्राहियों को समय पर राशन उपलब्ध कराना, राशन वितरण, ई-पॉश मशीन, डिजिटल रिकॉर्ड और ऑनलाइन एंट्री जैसी व्यवस्थाओं को भी बखूबी संभाल रही हैं। महिलाओं द्वारा संचालित पीडीएस दुकानों में पारदर्शिता और अनुशासन साफ दिखाई देता है।

छत्तीसगढ़ में 14 हजार से अधिक पीडीएस दुकानें संचालित होती हैं, जिनमें से करीब 41 फीसदी यानी कि 5700 से अधिक पीडीएस दुकानें महिलाओं के द्वारा संचालित की जाती हैं उन्हें जिससे नियमित आय का स्रोत मिला है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह योजना एक मजबूत कदम बढ़ा रही है।