Breaking News

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट     |   राम मंदिर दान काउंटिंग में बड़ा बदलाव, कर्मचारियों के लिए 'नो-पॉकेट' ड्रेस कोड लागू     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे     |   खामेनेई की अंतिम विदाई के दौरान ईरानी लोगों ने "अमेरिका मुर्दाबाद" के नारे लगाए     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार जब्त     |  

ईरान में प्रदर्शन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 116 हुई

ईरान में राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहे। दो सप्ताह से जारी इन विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर कम से कम 116 हो गई है। अब तक 2,600 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एजेंसी का दावा है कि उसने पहले भी ईरान में हुए आंदोलनों के दौरान सटीक आंकड़े उपलब्ध कराए हैं।

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने हाल के दिनों में सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए हैं। इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर अत्याचार हुआ, तो अमेरिका हस्तक्षेप कर सकता है। शनिवार को ईरान सरकार ने अपने तेवर और तीखे कर दिए। देश के अटॉर्नी जनरल मोहम्मद मोवाहेदी आजाद ने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदर्शनों में शामिल लोगों को ईश्वर का दुश्मन माना जाएगा। ईरान के कानून में यह आरोप मृत्युदंड तक ले जा सकता है।