Breaking News

ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |   'LDF और UDF के वर्षों के कुशासन ने केरलम को पीछे धकेला’, पीएम मोदी का एक्स पोस्ट     |   हनी सिंह का विवादित गाना महिलाओं के प्रति अपमानजनक-बेहद अश्लील: दिल्ली HC     |   गौतम अडानी ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन किए     |   US-इजरायल से जंग के बीच ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट का 34वां दिन, NetBlocks का दावा     |  

ब्रॉडवे शो के दौरान बिगड़ी मेगन थी स्टैलियन की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

ग्रैमी अवॉर्ड विजेता रैपर और सिंगर मेगन थी स्टैलियन को ब्रॉडवे शो ‘मौलिन रूज! द म्यूजिकल’ के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया। यह घटना 31 मार्च को उनके लाइव परफॉर्मेंस के दौरान हुई। उनके प्रतिनिधि के अनुसार, शो के बीच में ही मेगन की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाकर मेडिकल जांच कराई गई। फिलहाल उनके स्वास्थ्य की स्थिति का मूल्यांकन किया जा रहा है।

यह घटना उनके ब्रॉडवे डेब्यू के कुछ ही दिनों बाद हुई है। मेगन ने हाल ही में ‘मौलिन रूज! द म्यूजिकल’ में हैरोल्ड ज़िडलर की भूमिका निभाकर मंच पर कदम रखा था। वह इस किरदार को निभाने वाली पहली महिला कलाकार बनी हैं। इससे पहले मेगन ने इस नए अनुभव को लेकर उत्साह जताते हुए कहा था कि ब्रॉडवे पर प्रदर्शन करना उनके लिए गर्व की बात है और यह उनके लिए एक नया क्रिएटिव चैलेंज है। ‘मौलिन रूज! द म्यूजिकल’ 2019 में शुरू हुआ था और अब तक 14 टोनी अवॉर्ड जीत चुका है। मेगन इस शो में 17 मई तक नजर आने वाली हैं।