Breaking News

पुरानी दिल्ली रेलवे पर हादसा, एक व्यक्ति की मौत     |   विजयवाड़ा में CM नायडू ने रामदेव बाबा की जमकर की तारीफ     |   डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए स्विट्जरलैंड रवाना     |   दिल्ली के शाहदरा में घर में लगी आग, मौके पर पहुंचीं 6 दमकल गाड़ियां     |   ईरान के अरबों डॉलर फंड पर अमेरिका-कतर बना रहे योजना     |  

दक्षिण अमेरिका के पेरू में हुआ भीषण बस हादसा, बस के खाई में गिरने से 37 लोगों की मौत

दक्षिणी पेरू में एक भीषण सड़क हादसे में 37 लोगों की मौत हो गई और 24 लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को दक्षिणी पेरू में एक डबल-डेकर बस के एक पिकअप ट्रक से टकराने के बाद खाई में गिर जाने से यह दुर्घटना हुई. अरेक्विपा में हुई यह दुर्घटना दक्षिण अमेरिकी देश में हाल के वर्षों में हुई सबसे भीषण दुर्घटनाओं में से एक है. यह दुर्घटना पेरू को चिली से जोड़ने वाले पैनअमेरिकाना सुर राजमार्ग पर हुई.

लामोसास कंपनी द्वारा संचालित यह डबल-डेकर बस मंगलवार रात कारावेली प्रांत के चाला कस्बे से रवाना हुई थी और पेरू के दूसरे सबसे बड़े शहर अरेक्विपा जा रही थी. इसमें बच्चों और बुजुर्गों सहित 60 से ज्‍यादा यात्री सवार थे. एक मोड़ पर पिकअप से सीधी टक्कर के बाद वाहन करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया. बस खाई में लुढ़क गई और नदी के किनारे जा गिरी.

चट्टानी जमीन के कारण करीब 30 पुलिस अधिकारियों और अग्निशामकों के बचाव कार्य में बाधा आ रही है. राष्ट्रपति जोस जेरी ने एक्स पर एक संदेश में प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की. पिकअप चालक बच गया है. उसके शराब के नशे में होने की संभावना के कारण जांच के बाद उसे हिरासत में लिया गया है. लामोसास परिवहन कंपनी ने बताया कि बस चालक की मौत हो गई है.

पेरू में तेज गति से गाड़ी चलाने, नशे में गाड़ी चलाने, सड़कों की खराब स्थिति, संकेतों की कमी और अधिकारियों के कानून लागू करने में सख्‍ती नहीं करने के कारण जानलेवा यातायात दुर्घटनाएं आम बात हैं. देश की पहाड़ी भौगोलिक स्थिति भी वाहन चलाने की स्थिति को खतरनाक बना देती है. फरवरी 2018 में भी एक बस के इसी दुर्घटनास्थल के पास ही नदी में गिर जाने से 44 लोगों की मौत हो गई थी. पिछले साल पेरू की सड़कों पर 3,173 मौतें दर्ज की गईं.