Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

म्यांमार में पांच साल बाद आम चुनाव शुरू, भारी पुलिस बल तैनात

म्यांमार में रविवार को भारी प्रतिबंधों के साथ मतदान शुरू होने से कुछ ही समय पहले यांगून शहर के केंद्र में पुलिस वाहनों को तैनात किया गया। सत्ताधारी जुंटा इस प्रक्रिया को पिछले चुनी हुई सरकार को हटाने और गृह युद्ध शुरू होने के पांच साल बाद लोकतंत्र की वापसी बता रहा है। देश के सबसे बड़े शहर यांगून में शनिवार से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी, मतदान केंद्रों के बाहर सशस्त्र गार्ड तैनात थे और सैन्य वाहन सड़कों पर गश्त कर रहे थे। चुनाव अधिकारियों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें स्थापित कीं, जिनका इस्लेमाल म्यांमार में पहली बार किया जा रहा है।