Breaking News

महाराष्ट्र: लोकसभा स्पीकर के आवास पहुंच सकते हैं यूबीटी के बागी सांसद     |   UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, BSP चीफ मायावती ने OBC लीडर्स के साथ की बैठक     |   चीन में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.8 मापी गई तीव्रता     |   बेंगलुरु: एक शख्स ने राज्यपाल को दी कांग्रेस MLA महादेवप्पा के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत     |   संजय राउत के आवास पर सुबह 9 बजे UBT खेमे की प्रेस कॉन्फ्रेंस     |  

West Bengal: 'सिटी ऑफ जॉय' पर छाया फुटबॉल का जुनून, हर ओर दिखी फीफा वर्ल्ड कप की दीवानगी

West Bengal: हजारों किलोमीटर दूर भारत की फुटबॉल राजधानी कहे जाने वाले शहर कोलकाता की फुलबागान लेन का नजारा इन दिनों कुछ अलग ही नजर आता है। यहां अलग-अलग इलाकों में सड़कों पर लियोनेल मेस्सी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और नेमार की बड़ी बड़ी पेंटिंग छाई हुई हैं वहीं सड़कों के किनारे और छतों पर अर्जेंटीना, ब्राजील, पुर्तगाल और फुटबॉल खेलने वाले दूसरे देशों के झंडे लहरा रहे हैं।

ये बदलाव साफ तौर पर दिखाई देता है। कभी राजनीतिक नारों और इश्तेहारों से भरी दीवारों पर अब नई रंगत दिखाई देती हैं। इन पर अब दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी और विश्वकप से जुड़ी तस्वीरें दिखाई देती हैं। वर्ल्ड कप भले ही 11 जून को शुरू हुआ हो लेकिन कोलकाता में इसका जश्न पहले से ही शुरू हो गया था।

यहां फुटबॉल महज एक खेल नहीं और वर्ल्ड कप सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं है। ये एक मिला जुला जश्न है जिसे हर गली-मोहल्ले में हर मैच से पहले बात में पूरी रंगत से मनाया जाता है।