Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

गुरुग्राम के साइबरहब में लगी 10 फुट ऊंची 'मूंगफली की मूर्ति', बता रही है आपके वेतन बढ़ोत्तरी का सच

Haryana: वेतन बढ़ोतरी की तुलना अक्सर मूंगफली से की जाती है। वेतन मूल्यांकन का समय आ चुका है। ऐसे समय में नौकरी डॉट कॉम में मूंगफली से मूल्यांकन की तुलना का अभियान सुर्खियों में है। जॉब पोर्टल ने हाल में गुरुग्राम के साइबर हब में 10 फुट ऊंची मूंगफली की मूर्ति लगाई। इस पर लिखे संदेश का मतलब है, 'आपको दिए गए बड़े वेतन वृद्धि के वादे की स्मृति में'। ये वेतन में कम बढ़ोतरी को लेकर कटाक्ष था।

मूंगफली की मूर्ति कामकाजी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय और वायरल हुई। इसपर ऑनलाइन और ऑफलाइन चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। हालांकि अब मूर्ति हटा ली गई है, लेकिन मूल्यांकन को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं लोगों के दिलो-दिमाग में पैठ चुकी हैं। 

शायद यही वजह है कि ज्यादातर कामकाजी लोगों ने मूर्ति पर बयान देने से इंकार कर दिया। उन्हें डर था कि मीडिया में दिया उनका बयान उनके वेतन बढो़तरी की दर या पदोन्नति पर रोक की वजह बन सकती है।