Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

MP: कांग्रेस ने 'भीख' वाली टिप्पणी पर मांगा मंत्री प्रह्लाद पटेल का इस्तीफा, राज्यव्यापी प्रदर्शन की घोषणा की

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन की घोषणा की और उनकी इस टिप्पणी पर इस्तीफा मांगा कि लोगों को सरकार से "भीख" मांगने की आदत हो गई है। शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री पटेल ने कहा कि लोगों को सरकार से 'भीख' मांगने की आदत हो गई है और उन्हें उन लोगों से सीखना चाहिए जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अमित तावरे ने कहा, "लगातार तीन दिन से वो इस बात तो और पुख्ता तरीके से बोलते जा रहे हैं। कहीं कोई उनको गलती का एहसास नहीं है। तो क्या मध्य प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता का अपमान करा है। इसमें मुख्यमंत्री की कोई जिम्मेदारी नहीं है। कांग्रेस परिवार का ये कहना है कि चौबीस घंटे के अंदर प्रहलाद पटेलजी का इस्तीफा होना चाहिए और कांग्रेस पार्टी कल हमारा प्रदेशव्यापी आंदोलन है। हर ब्लॉक में जो है प्रह्लाद पटेलजी का पुतला दहन होगा। इसके बाद राजधानी भोपाल में भी हमारा 10 तारीख को भी बड़ा कार्यक्रम है।"