Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

Chhattisgarh: नक्सलवाद पर सरकार का कड़ा प्रहार, 108 खूंखार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Chhattisgarh: नक्सलवाद के खिलाफ सरकार के अभियान में एक बड़ी कामयाबी मिली है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को छत्तीसगढ़ में 108 खूंखार माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया, जिन पर कुल 3.95 करोड़ रुपये का इनाम था।

उन्होंने बताया कि बीजापुर से 37 माओवादी, दंतेवाड़ा से 30, सुकमा से 18, बस्तर से 16, नारायणपुर से चार और कांकेर से तीन माओवादियों ने सुरक्षा बलों के सामने हथियार डाल दिए हैं। ये सभी दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के थे।

अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले गुरिल्लाओं में से छह डिविजनल कमांडर थे जिन पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम था। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों से मिली जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने हथियारों का एक बड़ा जखीरा भी जब्त किया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने के लिए 31 मार्च, 2026 तक की समयसीमा तय की है।