Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

ठप हुई X हैंडल की सर्विस, यूजर्स नहीं कर पा रहे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल

पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के डाउन होने की खबर मिल रही है। एक्स हैंडल पर यूजर्स प्लेटफॉर्म के डाउन होने को लेकर लगातार पोस्ट कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। अलग-अलग वेबसाइट के आउटेज को रिपोर्ट करने वाली ऑनलाइन वेबसाइट डाउनडिटेक्टर में भी इस आउटेज को देखा जा रहा है।

ऑनलाइन वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के मुताबिक एक्स हैंडल पर सबसे ज्यादा परेशानी गुरुवार सुबह 11 बजे के बाद से आनी शुरू हुई है। आज करीब 11 बज कर 9 मिनट पर एक्स हैंडल के डाउन होने को लेकर 4 हजार से ज्यादा शिकायतें सामने आ चुकी हैं।