Breaking News

पश्चिम बंगाल: उत्तर हावड़ा में नारेबाजी पर बवाल, केंद्रीय बलों ने किया लाठीचार्ज     |   बंगाल के ठाकुरनगर में पीएम मोदी की रैली, बोले- पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया     |   दिल्ली: द्वारका में पुलिसकर्मी पर फायरिंग का आरोप - एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल     |   ‘कला जगत को बड़ा नुकसान’, रघु राय के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया दुख     |   'यह चुनाव भारत और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है', बंगाल में बोले केजरीवाल     |  

UP: वाराणसी में जल्द चलेंगे ई-ऑटो, स्वच्छ सार्वजनिक परिवहन की तैयारियां लगभग पूरी

उत्तर प्रदेश में वाराणसी की सड़कों पर जल्द ई-ऑटो दिखेंगे। ये शिव की नगरी में साफ-सुथरा परिवहन उपलब्ध कराने की कोशिशों का हिस्सा है। प्रशासन ने एक फ्लाईओवर के नीचे ई-ऑटो की चार्जिंग का बंदोबस्त कर दिया है। इसका संचालन निजी कंपनी ईटो मोटर्स करेगी।

अधिकारियों ने बताया कि ई-ऑटो के लिए बुनियादी ढांचा पहले से तैयार था। अब परिवहन विभाग उनके चलने का रूट तय करेगा। इस पहल से वाराणसी में लोगों को सार्वजनिक यातायात का स्मार्ट और स्वच्छ साधन उपलब्ध होगा।

रोडवेज श्रेत्रीय मैनेजर परशुराम पांडेय ने बताया कि, "परिवहन निगम से ये ई ऑटो के लिए कॉन्ट्रैक्ट हो गया है। उनसे नगरी निदेशालय ने इटीओ मोटर्स से किया है इसकी नोडल एजेंसी हमें मिली है  चलाने के लिए और इसके लिए शासन ने लोकल 21 से 28 पिलर नंबर अलॉट कर दिया है। जो इंफ्रास्ट्रक्चर उसका है वो यहां मुहैया करा दिया गया है । ये अब इटीओ मोटर्स को अपना ये अपना विद्युत कनेक्शन ले कर के उपना चार्जिंग प्वाइंट डेवेलप करना है । यहां सौ ई ऑटो के लिए प्रस्ताव है।"