Breaking News

योगी आदित्यनाथ कर्तव्य भवन पहुंचे, गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात     |   बांकीपुर से वीणा मानवी का नामांकन रद्द     |   जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से फिर लगाई गुहार     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   J-K के सांबा जिले में ड्रोन मार गिराया गया     |  

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना से बदली जिंदगी, धमतरी बन रहा मॉडल

Chhattisgarh: प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना, छत्तीसगढ़ के लोगों की जिंदगी बदल रहा है। इस मामले में छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला सबसे आगे है। अकेले धमतरी ज़िले में ही 4000 से ज्यादा लोगों ने इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन किया है।लोगों ने योजना की जानकारी लेकर, प्रक्रिया पूरी करके आवेदन किया और कुछ ही दिनों में उनकी छतों पर सोलर पैनल लग गए। अब सोलर एनर्जी से इनके घरों में बिजली से होने वाले सारे काम आसान हो गए हैं और बिजली का बिल शून्य हो रहा है।

योजना के तहत केंद्र और राज्य, दोनों की ओर से सब्सिडी मिलती है और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने में अग्रणी प्रदेश बन रहा है। योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रशासन भी लगा हुआ है। इसके लिए जगह जगह कैंप आयोजित किए जा रहे हैं और लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना धमतरी के साथ- साथ प्रदेश के दूसरे ज़िलों में भी काफी लोकप्रिय हो रही है। लोग न केवल अपने बिजली बिलों से छुटकारा पा रहे हैं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा को अपनाकर पर्यावरण की रक्षा में भी योगदान दे रहे हैं।