Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

X यूजर्स के लिए नए नियम लागू, पोस्ट और DM पर लिमिट तय

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) ने प्लेटफॉर्म की स्थिरता बनाए रखने और तकनीकी समस्याओं को कम करने के लिए नए दैनिक लिमिट लागू की हैं। कंपनी ने कहा है कि यह कदम प्लेटफॉर्म पर बढ़ते दबाव को कम करने और डाउनटाइम व एरर पेज जैसी समस्याओं को घटाने के लिए उठाया गया है।

X की वेबसाइट के अनुसार नई सीमाएं पोस्ट, रिप्लाई, डायरेक्ट मैसेज (DM) और फॉलो गतिविधियों पर लागू होंगी। ये लिमिट मोबाइल ऐप, वेब ब्राउज़र और थर्ड-पार्टी ऐप्स समेत सभी डिवाइस पर लागू रहेंगी। कंपनी के मुताबिक डायरेक्ट मैसेज भेजने की दैनिक सीमा 500 मैसेज तय की गई है। वहीं अनवेरिफाइड अकाउंट्स के लिए प्रतिदिन 50 ओरिजिनल पोस्ट और 200 रिप्लाई की सीमा निर्धारित की गई है। पोस्ट लिमिट को छोटे-छोटे समय अंतराल में भी विभाजित किया गया है।

इसके अलावा अकाउंट ईमेल बदलने की सीमा 4 बार प्रति घंटे तय की गई है। X ने बताया कि किसी अकाउंट के लिए प्रतिदिन 400 लोगों को फॉलो करने की तकनीकी सीमा होगी। हालांकि, प्लेटफॉर्म ने स्पष्ट किया कि अत्यधिक और आक्रामक तरीके से लोगों को फॉलो करने पर अलग नियम भी लागू होंगे। कंपनी के अनुसार यदि कोई अकाउंट पहले से 5,000 अकाउंट्स को फॉलो कर रहा है, तो उसके बाद नई फॉलो रिक्वेस्ट अकाउंट-आधारित अनुपात के आधार पर सीमित कर दी जाएंगी।

X ने यह भी कहा कि सभी डिवाइस और थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन से होने वाली गतिविधियां API लिमिट के तहत गिनी जाएंगी। ऐसे में जो यूजर्स कई थर्ड-पार्टी ऐप्स का उपयोग करते हैं, वे लिमिट जल्दी पार कर सकते हैं। यदि कोई यूजर तय सीमा तक पहुंच जाता है, तो X की ओर से उसे एक एरर मैसेज भेजा जाएगा। कंपनी ने बताया कि समय आधारित लिमिट पूरी होने के बाद यूजर दोबारा सेवा का उपयोग कर सकेंगे।