Breaking News

योगी आदित्यनाथ कर्तव्य भवन पहुंचे, गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात     |   बांकीपुर से वीणा मानवी का नामांकन रद्द     |   जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से फिर लगाई गुहार     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   J-K के सांबा जिले में ड्रोन मार गिराया गया     |  

AI पावरहाउस के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़, हजारों युवाओं को मिलेंगी हाई-टेक नौकरियां

Chhattisgarh: भारत के डिजिटल मैप पर पहचान बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम। नवा रायपुर में देश का पहला AI आधारित डेटा सेंटर पार्क आकार ले रहा है। यह प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ को AI अर्थव्यवस्था का हब बना सकता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दावा है कि यह प्रोजेक्ट न सिर्फ बड़े निवेश लाएगा, बल्कि हजारों युवाओं को AI और हाई-टेक नौकरियां भी देगा।

यह डेटा सेंटर पूरी तरह AI सेवाओं के लिए समर्पित होगा। GPU आधारित हाई-एंड कंप्यूटिंग, डेटा प्रोसेसिंग, स्टोरेज, लाइव स्ट्रीमिंग और एनालिटिक्स, सबकुछ एक ही कैंपस के अंदर उपलब्ध होंगे। नवा रायपुर के सेक्टर-22 में 13.5 एकड़ में बन रहे इस पार्क का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया। इसके लिए शुरुआती निवेश 1000 करोड़ रुपये किया गया है, जिसे 3000 करोड़ रुपये तक किए जाने की योजना है। पहले चरण में लगभग 50 मेगावॉट की क्षमता विकसित की जा रही है, जिसे बढ़ाकर 150 मेगावॉट तक किए जाने की योजना है।

यहां 1 लाख GPU से AI प्रोसेसिंग और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग की सुविधा मिलेगी। इससे देश में AI प्रोसेसिंग और भविष्य की कंप्यूटिंग जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। इस प्रोजेक्ट से 2000 से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे। राज्य के युवाओं को पहली बार AI और हाई टेक डेटा इंजीनियरिंग में अपने ही राज्य में अवसर मिलेंगे। नवा रायपुर का यह पार्क छत्तीसगढ़ के भविष्य की डिजिटल छलांग है। छत्तीसगढ़ अब डिजिटल भारत का चेहरा बनने के लिए पूरी तरह से तैयार है।