Breaking News

ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |   'LDF और UDF के वर्षों के कुशासन ने केरलम को पीछे धकेला’, पीएम मोदी का एक्स पोस्ट     |   हनी सिंह का विवादित गाना महिलाओं के प्रति अपमानजनक-बेहद अश्लील: दिल्ली HC     |   गौतम अडानी ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन किए     |   US-इजरायल से जंग के बीच ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट का 34वां दिन, NetBlocks का दावा     |  

दिव्यांग मरीज को मिली नई जिंदगी, मेदांता नोएडा में 47 वर्षीय युवक का जटिल किडनी ट्रांसप्लांट सफल

Noida: नोएडा में चिकित्सा क्षेत्र से एक बेहद प्रेरणादायक और उम्मीद जगाने वाली खबर सामने आई है। Medanta Hospital Noida के डॉक्टरों ने 47 वर्षीय दिव्यांग मरीज सुमित त्यागी का कॉम्प्लेक्स किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक कर नई जिंदगी दे दी। सड़क दुर्घटना में पहले ही अपना दायां पैर खो चुके सुमित के लिए यह सर्जरी बेहद चुनौतीपूर्ण मानी जा रही थी।

जानकारी के मुताबिक, सुमित त्यागी का जीवन वर्ष 2003 में एक गंभीर सड़क हादसे के बाद पूरी तरह बदल गया था। हादसे में उनका दायां पैर काटना पड़ा था, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और सामान्य जीवन जीने की कोशिश जारी रखी। पिछले चार-पांच वर्षों में उन्हें क्रॉनिक किडनी डिजीज का पता चला, जो धीरे-धीरे गंभीर होती चली गई। हालात बिगड़ने पर डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट को ही एकमात्र विकल्प बताया।

इस मुश्किल समय में उनकी 62 वर्षीय मां श्रीमती कुंतेश ने किडनी दान करने का फैसला किया, जो इस पूरी कहानी को और भावुक और प्रेरणादायक बना देता है। डॉक्टरों के अनुसार मरीज के शरीर की स्थिति और डोनर किडनी में डबल रीनल आर्टरी व डबल यूरेटर्स होने के कारण यह ऑपरेशन बेहद जटिल था, लेकिन मेडिकल टीम ने सटीक योजना और विशेषज्ञता के साथ इसे सफल बना दिया।

सर्जरी के बाद सुमित तेजी से स्वस्थ हुए और अब वह बिना किडनी रोग के सामान्य जीवन जी रहे हैं। यह सफलता न केवल आधुनिक चिकित्सा की ताकत को दिखाती है, बल्कि अंगदान के महत्व को भी एक बार फिर सामने लाती है।