Breaking News

दलबदल कानून के तहत AAP दाखिल करेगी याचिका, संजय सिंह बोले - सभापति को पत्र देंगे     |   केरल के CM की हीटवेव से बचाव और तैयारियों पर कल सुबह 11 बजे हाई लेवल मीटिंग करेंगे     |   WB चुनाव: CRPF के DG ने हाई लेवल बैठक की, 2nd फेज वोटिंग तैयारियों का जायजा लिया     |   बिहार: राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लोक भवन से रवाना     |   AAP को छोड़कर राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल बीजेपी में शामिल हुए     |  

देश में 4G के मुकाबले, 5G के ग्राहक 3.6 गुना ज्यादा डेटा करते हैं इस्तेमाल

Delhi: भारत में 5जी सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले मोबाइल ग्राहक 4जी उपभोक्ताओं की तुलना में मोबाइल डेटा का इस्तेमाल 3.6 गुना ज्यादा कर रहे हैं। दूरसंचार उपकरण बनाने वाली कंपनी नोकिया की एक रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई है। देश में 5जी सेवाओं की शुरुआत अक्टूबर, 2022 में हुई थी। नोकिया की बुधवार को जारी ‘मोबाइल ब्रॉडबैंड इंडेक्स’ रिपोर्ट में कहा गया है कि 2023 में कुल डेटा ट्रैफिक में 5जी का योगदान 15 फीसदी रहा है। 

रिपोर्ट कहती है, ‘‘5जी ग्राहक 4जी की तुलना में करीब 3.6 गुना ज्यादा मोबाइल डेटा ट्रैफिक का इस्तेमाल कर रहे हैं। 2023 में उपयोगकर्ताओं ने 17.4 एक्साबाइट प्रति माह की खपत की। पिछले पांच साल की तुलना में डेटा इस्तेमाल की सालाना वृद्धि 26 फीसदी रही है। एक एक्साबाइट एक अरब गीगाबाइट (जीबी) के बराबर होता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में डेटा इस्तेमाल में बढ़ोतरी में 5जी ने बड़ी भूमिका निभाई है। 2023 में कुल डेटा ट्रैफिक में 5जी का हिस्सा 15 प्रतिशत रहा। इसमें कहा गया है कि देश में 5जी डिवाइस इको-सिस्टम तेजी से बढ़ रहा है। कुल सक्रिय 79.4 करोड़ 4जी डिवाइस में से 17 फीसदी यानी 13.4 करोड़ अब 5जी सक्षम हैं।

नोकिया इंडिया के मार्केटिंग और कॉरपोरेट मामलों के प्रमुख अमित मारवाह ने कहा, ‘‘भारत में डेटा की खपत साल-दर-साल आधार पर 20 फीसदी बढ़कर 17.4 एक्साबाइट प्रतिमाह हो गई है। ये दुनिया में सबसे ज्यादा डेटा खपत में से है। औसतन एक व्यक्तिगत ग्राहक प्रतिमाह 24 जीबी डेटा का इस्तेमाल कर रहा है।’